cancellation-of-8-pairs-of-trains-due-to-fog-extended-to-31-march
cancellation-of-8-pairs-of-trains-due-to-fog-extended-to-31-march

कोहरे के कारण 8 जोड़ी रेलगाड़ियों का निरस्तीकरण 31 मार्च तक बढ़ाया

नई दिल्ली, 25 फरवरी (हि.स.)। कोहरे के मददेनज़र अलीपुर द्वार से पुरानी दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन सहित 8 जोड़ी ट्रेनों का निरस्तीकरण 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है। उत्तर रेलवे ने गुरुवार को बताया कि कोहरे के कारण इन सभी आठ जोड़ी ट्रेनों को 16 दिसम्बर से 31 जनवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया था। बाद में फिर 1 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द किया गया। अब एक बार फिर से इन्हें 31 मार्च तक के लिए रद्द कर दिया गया है। इन ट्रेनों में रेलगाड़ी संख्या 02179/80 लखनऊ आगरा, रेल गाड़ी संख्या 01803/04 झांसी लखनऊ, रेल गाड़ी संख्या 02397/ 98 गया नई दिल्ली, रेल गाड़ी संख्या 02367/ 68 भागलपुर आनंद विहार, रेल गाड़ी संख्या 02393/ 94 राजेंद्र नगर नई दिल्ली, रेल गाड़ी संख्या 02561/62 जयनगर नई दिल्ली, रेल गाड़ी संख्या 02549 कामाख्या आनंद विहार शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील/सुनीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in