Coronavirus in Brazil: ब्राजील में 88 हजार से अधिक लोगों लोगों मौत, 24 लाख से ज्यादा केस
Coronavirus in Brazil: ब्राजील में 88 हजार से अधिक लोगों लोगों मौत, 24 लाख से ज्यादा केस

Coronavirus in Brazil: ब्राजील में 88 हजार से अधिक लोगों लोगों मौत, 24 लाख से ज्यादा केस

अमेरिका के बाद कोरोना वायरस (COVID-19) से सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में संक्रमण से अब तक 88, 539 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक कुल 24 लाख 83 हजार 191 मामले सामने आ गए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 40,816 नए मामले सामने आए हैं और 921 लोगों की मौत हो गई है। सिन्हुआ ने इसकी जानकारी दी है। लैटिन अमेरिकी देश ब्राजील का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य साओ पाउलो संक्रमण का केंद्र है। यहां अभी तक कोरोना के चार लाख 87 हजार 654 मामले सामने आ गए हैं और 21 हजार 676 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा रियो डी जनेरियो में एक लाख 59 हजार 639 मामले सामने आए हैं और 13,033 लोगों की मौत हो गई है। सिएरा में कोरोना के एक लाख 65 हजार 550 मामले सामने आए हैं और 7,613 लोगों की मौत हो गई है। दुनियाभर में कोरोना के एक करोड़ 65 लाख से ज्यादा मामले बता दें कि दुनियाभर में कोरोना के एक करोड़ 65 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। वहीं छह लाख 59 हजार लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका इससे सबसे ज्याद प्रभावित हुआ है। यहां कोरोना के 43 लाख 76 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और एक लाख 49 हजार लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा भारत में 14 लाख ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 33 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं रूस में कोरोना के आठ लाख 23 हजार से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं और 13 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका में भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां कोरोना के चार लाख 59 हजार मामले सामने आ गए हैं और 7,257 लोगों की मौत हो गई है।-newsindialive.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in