blinken-addresses-civil-society-leaders-in-india-visit
blinken-addresses-civil-society-leaders-in-india-visit

ब्लिंकन ने भारत यात्रा में सिविल सोसाइटी के नेताओं को संबोधित किया

नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने भारत दौरे की शुरूआत सिविल सोसाइटी के नेताओं को संबोधित करते हुए की। नई दिल्ली के एक होटल में सिविल सोसाइटी के नेताओं के एक समूह से बात करते हुए, ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण में से एक हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है, भारतीय लोग और अमेरिकी लोग मानवीय गरिमा और अवसर की समानता, कानून के शासन, धर्म और विश्वास की स्वतंत्रता सहित मौलिक स्वतंत्रता में विश्वास करते हैं .. ये हमारे जैसे लोकतंत्र के मूल सिद्धांत हैं। निश्चित रूप से, हमारे दोनों लोकतंत्र कार्य प्रगति पर हैं। दोस्तों के रूप में हम इसके बारे में बात करते हैं। इस मौके पर उपस्थित लोगों में दलाई लामा के सांस्कृतिक केंद्र, नई दिल्ली के तिब्बत हाउस के गेशे दोरजी दामदुल जैसे धार्मिक नेता मौजूद थे। रिपोटरें के अनुसार अपनी इस यात्रा के दौरान ब्लिंकन भारत के मानवाधिकार रिकॉर्ड के साथ-साथ हालिया धर्म-आधारित नागरिकता कानून को व्यापक रूप से मुसलमानों के प्रति भेदभाव जैसे मुद्दे पर अपनी राय रखने वाले हैं। ब्लिंकन की यात्रा से पहले, भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश को अपनी बहुलवादी परंपराओं पर गर्व है और शीर्ष अमेरिकी राजनयिक के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करने में खुशी हो रही है। ब्लिंकन की भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बुधवार को बाद में बातचीत होने वाली है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि, चर्चा आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर केंद्रित होगी, जिसमें कोविड महामारी से उबरना, हिंद-प्रशांत क्षेत्र, अफगानिस्तान और संयुक्त राष्ट्र में सहयोग शामिल है। दोनों पक्ष अफगानिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर चर्चा करेंगे, जहां तालिबान अमेरिकी सेना की वापसी के मद्देनजर अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र का तेजी से विस्तार कर रहा है। --आईएएनएस एसएस/आरजेएस

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in