BJP to hold statewide protest for Dhananjay Munde's resignation: Chandrakant Patil
BJP to hold statewide protest for Dhananjay Munde's resignation: Chandrakant Patil

धनंजय मुंडे के इस्तीफे के लिए भाजपा करेगी राज्यव्यापी प्रदर्शन : चंद्रकांत पाटिल

मुंबई, 16 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर धनंजय मुंडे ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा नहीं दिया तो भाजपा राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पुणे में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शरद पवार का 50 साल का राजनीतिक अनुभव है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी इस तरह के कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया है। इसी वजह से शरद पवार ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया था कि यह प्रकरण बेहद गंभीर है। इससे लोगों को कुड उम्मीद बंधी थी कि धनंजय मुंडे पर कुछ कदम उठाया जा सकता है लेकिन शरद पवार ने अगले दिन शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि इस मामले में धनंजय मुंडे पर कार्रवाई पुलिस की छानबीन के बाद की जाएगी। इस पर चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि शरद पवार के बयान के बाद राज्य की जनता निराश हो गई है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य मंत्री धनंजय मुंडे पर आरोप लगने के बाद जो खुलासा धनंजय मुंडे ने किया है उस खुलासे में ही धनंजय मुंडे पहली पत्नी, दूसरी पत्नी व प्रेमिका की बात स्वीकार रहे हैं। धनंजय मुंडे को इसी आधार पर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि इस प्रकरण में मुख्यमंत्री अब तक चुप क्यों हैं,यह समझ से परे है। मुख्यमंत्री को अब तक धनंजय मुंडे से इस्तीफा ले लेना चाहिए था। इसको लेकर भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष उमा खापरे ने धनंजय मुंडे के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को ही प्रदर्शन का ऐलान किया है। अब भाजपा अध्यक्ष पाटिल के राज्यव्यापी प्रदर्शन के बयान से मंत्री धनंजय मुंडे का मामला और गरमा गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in