bjp-scheduled-front-officials-announced
bjp-scheduled-front-officials-announced

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा

नई दिल्ली, 02 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। आर्या की इस टीम में सात उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री, सात मंत्री और एक कोषाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। आर्या ने मंगलवार को अपनी टीम की घोषणा करते हुए बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की स्वीकृति के बाद पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में हिमाचल प्रदेश से पूर्व सांसद वीरेन्द्र कश्यप, छत्तीसगढ़ से पूर्व सांसद कमला पटेल के साथ ही हेमचन्द बर्मन, कृष्ण कुमार ऋषि, अशोक मेंढ़े, हरपाल सिंह और राम अवतार बाल्मिकि को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री पद पर संजय निर्मल, शम्भूनाथ टुंडिया और भोला सिंह की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही आर्या की टीम में सात मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और कार्यालय प्रभारी की नियुक्ति की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in