bjp-releases-new-electoral-song-quottata-bua-tata-trinamoolquot-on-the-first-day-of-voting
bjp-releases-new-electoral-song-quottata-bua-tata-trinamoolquot-on-the-first-day-of-voting

पहले चरण के मतदान के दिन भाजपा ने रिलीज किया नया चुनावी गीत, "टाटा बुआ टाटा तृणमूल"

27/03/2021 कोलकाता, 27 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के दिलचस्प चुनावी समर के बीच सरकार गठन की कवायद में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने एक और चुनावी गाना रिलीज किया है। इसका थीम है "टाटा बुआ टाटा तृणमूल"। इसमें बुआ शब्द का संबोधन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए किया गया है। मशहूर रैपर बादशाह के गाने 'बड़ो लोकर बेटी लो, लंबा लंबा चूल' की पैरोडी पर यह गीत बनाया गया है जिसमें कहा गया है कि इस बार तृणमूल कांग्रेस के झूठ, ममता बनर्जी के भ्रष्टाचार को लोगों ने टाटा करने का मन बना लिया है। लोग कह रहे हैं टाटा बुआ टाटा तृणमूल। पार्टी ने अपने आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में इस गाने को जारी किया है। इसमें कहा गया है कि इस बार तृणमूल कांग्रेस का खेल खत्म होगा और भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलने वाला है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in