bjp-president-nadda-said-on-the-victory-in-the-gujarat-municipality-elections-people-have-faith-in-the-policies-of-the-prime-minister
bjp-president-nadda-said-on-the-victory-in-the-gujarat-municipality-elections-people-have-faith-in-the-policies-of-the-prime-minister

गुजरात नगर पालिका चुनावों में मिली जीत पर बोले भाजपा अध्यक्ष नड्डा, जनता को है प्रधानमंत्री की नीतियों पर विश्वास

नई दिल्ली, 23 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने गुजरात की 6 नगरपालिका में चुनावी जीत पर मतदाता और पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर के लिए किए गए कार्य के चलते यह जीत मिली है। गुजरात की 6 नगरपालिकाओं अहमदाबाद, सूरत, बड़ोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला है। जेपी नड्डा ने कहा है कि यह जीत दर्शाती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर जनता विश्वास करती है। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार गुजरात की महानगर पालिकाओं के चुनाव में लगभग 85 प्रतिशत सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। कुल 576 सीटों में से 489 सीटें भाजपा के खाते में गई। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी लोगों की आशाओं व अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी और हर संभव प्रयास कर विकास को आगे ले जाएगी। दूसरी ओर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा कि लगभग सभी नगर पालिकाओं में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होना दर्शाता है कि नकारात्मक और समाज को बांटने वाली राजनीति जनता को अस्वीकार्य है। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in