नड्डा व शाह समेत भाजपा नेताओं ने दी राजनाथ को जन्मदिन की बधाई
नड्डा व शाह समेत भाजपा नेताओं ने दी राजनाथ को जन्मदिन की बधाई

नड्डा व शाह समेत भाजपा नेताओं ने दी राजनाथ को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली,10 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और लंबी आयु की कामना की है। नड्डा के साथ ही पार्टी के तमाम नेताओं ने वरिष्ठ नेता को शुभकामनाएं दीं। जेपी नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट के अपन बधाई संदेश में कहा 'केंद्रीय रक्षामंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देश और संगठन के प्रति आपका समर्पण सराहनीय और अनुकरणीय है। ईश्वर से आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।' केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने बधाई संदेश में कहा 'देश के रक्षामंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राजनाथ जी ने अपने व्यापक अनुभव व संगठन कौशल से सरकार और पार्टी को सशक्त बनाने में अमूल्य योगदान दिया है। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।' भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी रक्षामंत्री को दिए बधाई संदेश में कहा 'भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ और दीर्घायु होने का वरदान दें। ' नड्डा, शाह के साथ ही पार्टी के आम वरिष्ठ नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने राजनाथ सिंह को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि राजनाथ का जन्म 10 जुलाई1951 को उत्तर प्रदेश के चन्दौली में हुआ था। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in