bjp-mp-nand-kumar-singh-chauhan-passed-away
bjp-mp-nand-kumar-singh-chauhan-passed-away

भाजपा सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का निधन

नई दिल्ली, 02 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी सांसद नंद कुमार सिंह चौहान का यहां मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित थे और काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें जीवनरक्षक उपकरण पर रखा गया था। चौहान ने सोमवार देर रात्रि अंतिम सांस ली। चौहान मध्य प्रदेश के खंडवा से लोकसभा सदस्य थे। वह मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे थे। नंद कुमार पिछले एक माह से दिल्ली में इलाज कराने के लिये भर्ती थे। उससे पहले उन्हें भोपाल में भर्ती कराया गया था, किंतु कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in