bjp-leaders-who-reached-sskm-hospital-were-not-allowed-to-meet-mamta
bjp-leaders-who-reached-sskm-hospital-were-not-allowed-to-meet-mamta

एसएसकेएम अस्पताल पहुंचे भाजपा नेताओं को ममता से नहीं मिलने दिया गया

ओम प्रकाश कोलकाता, 11 मार्च (हि. स.)। पैर में चोट लगने के बाद कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भाजपा नेताओं को मिलने नहीं दिया गया है। गुरुवार सुबह मेघालय के पूर्व राज्यपाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता तथागत रॉय प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता शमीक भट्टाचार्य के साथ अस्पताल पहुंचे थे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें कह दिया कि आप ममता बनर्जी से अभी नहीं मिल सकते। अस्पताल से बाहर निकले तथागत रॉय ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने कहा है कि हम लोग ममता बनर्जी से नहीं मिल सकते। कोई बात नहीं है। हमने तृणमूल नेताओं से मुलाकात कर ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। जब ममता बनर्जी से संबंधित राजनीतिक सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि यह सही समय और सही जगह नहीं है। हम लोग ममता बनर्जी की सेहत की कामना लेकर आए हैं। राजनीतिक बातें नहीं करेंगे। लॉकेट चटर्जी को भी ममता बनर्जी से नहीं मिलने दिया गया। उस समय वहां तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गो बैक के नारे लगाए। यहां लॉकेट ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री से नहीं मिलने दिया गया है। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन से बात हुई है। उन्होंने बताया है कि मुख्यमंत्री के पैर में फैक्चर है। सिर का भी एमआरआई हुआ है लेकिन उसमें कोई समस्या नहीं दिखी है। मुख्यमंत्री के पैर में प्लास्टर लगा है अभी करीब एक सप्ताह वह आराम करेंगी। लॉकेट चटर्जी ने कहा कि ममता बनर्जी की सुरक्षा में बड़ी संख्या में जवान तैनात रहते हैं। इसके बावजूद ममता बनर्जी अपने ऊपर हमले का दावा कर रही हैं। यह गंभीर मामला है। अगर मुख्यमंत्री के साथ ऐसा हो सकता है तो साधारण लोगों की क्या हालत होगी? भारतीय जनता पार्टी चुनाव आयोग गई है और मांग की है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच जल्द से जल्द होनी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in