bjp-issued-a-whip-on-saturday-for-the-presence-of-all-its-mps-in-the-lok-sabha
bjp-issued-a-whip-on-saturday-for-the-presence-of-all-its-mps-in-the-lok-sabha

लोकसभा में शनिवार को अपने सभी सांसदों की उपस्थिति के लिए भाजपा ने व्हिप जारी किया

नई दिल्ली, 12 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में अपने सभी सदस्यों को 13 फरवरी दिन शनिवार को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश जारी किया है। पार्टी ने लोकसभा सदस्यों को व्हिप जारी कर शनिवार को दस बजे से सदन की कार्यवाही में शामिल रहने को कहा है। तीन लाइन के व्हिप में कहा गया है कि सभी सदस्य शनिवार को सदन में उपस्थित रह कर महत्वपूर्ण कामकाज में सरकार के रूख का समर्थन करें। पार्टी ने कहा है कि सदन में कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य और विषयों पर चर्चा होनी है। ऐसे में सभी सदस्य सदन में उपस्थित हों। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in