bjp-congress-workers-clash-during-form-verification-in-morbi
bjp-congress-workers-clash-during-form-verification-in-morbi

मोरबी में फार्म सत्यापन के दौरान भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

अहमदाबाद, 15 फरवरी (हि.स.)। गुजरात में नगरपालिका, जिला और तालुका पंचायत के लिए फॉर्म सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान आज यहां कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान कुछ देर के लिए तहसील सेवा सदन अखाड़ा बन गया। मोरबी तहसील सेवा सदन में सोमवार दोपहर चुनाव के फॉर्म सत्यापन की प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान किसी बात को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं और वार्ड नंबर 1 के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवभाई अवधिया, भाजपा उम्मीदवार और कांग्रेस नेता कनुभाई लडवाना के समूह के बीच हाथापाई हुई। इन झगड़ों के दृश्यों को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे पहले कि स्थिति और बिगड़ती, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों समूहों को अलग-अलग कर दिया। झड़प के बाद मोरबी में चुनावी माहौल गरमा गया है। हिदुस्थान समाचार/हर्ष/पारस-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in