bjp-candidate-sukhmay-shatapathy-engaged-in-winning-the-hearts-of-people-in-jhargram
bjp-candidate-sukhmay-shatapathy-engaged-in-winning-the-hearts-of-people-in-jhargram

झाड़ग्राम में लोगों का दिल जीतने में जुटे भाजपा उम्मीदवार सुखमय शतपथी

ओम प्रकाश कोलकाता, 26 मार्च (हि.स.)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के करीबी माने जाने वाले भाजपा नेता सुखमय शतपथी विधानसभा चुनाव में झाड़ग्राम सीट पर भाग्य आजमा रहे हैं। 2018 के पंचायत चुनाव के समय इस क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रही थी और 2019 में इसमें और अधिक बढ़ोतरी हुई थी। इस बार के चुनाव में यहां माहौल पूरी तरह से गेरुआमय है। इस माकूल माहौल में लोगों का दिल जीतने के लिए सुखमय शतपथी लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क और चर्चा परिचर्चा का हिस्सा बन रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग उन्हें जान सकें। बंगाल की राजनीति में सुखमय हाल ही में सुर्खियों में थे क्योंकि उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। वह अपने एक सहयोगी को यह कहते हुए सुने गए थे कि चुनाव से एक दिन पहले आना पैसे देंगे। इसी वीडियो को सामने रखकर खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भारतीय जनता पार्टी पर चुनाव में धनबल और बाहुबल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाती रही हैं। तृणमूल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत की थी। हिमाचली टोपी पहनकर अमूमन क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने निकल रहे सुखमय चाय पर चर्चा के जरिए बड़े पैमाने पर लोगों से मुखा़तिब हो रहे हैं। राज्य में पहले चरण का मतदान 27 मार्च को शुरू होगा। उस दिन, जंगलमहल के सभी चार जिलों अर्थात् पुरुलिया, बांकुड़ा, पश्चिम मिदनापुर और झाड़ग्राम में मतदान होना हैं। "हिन्दुस्थान समाचार" से खास बातचीत में सुखमय ने कहा, “मेरा जन्म और पालन-पोषण झाड़ग्राम में हुआ है। मैं संघ परिवार से आया था। मुझे दो बार भाजपा के झाड़ग्राम शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। मैं 31 जनवरी को जिला अध्यक्ष बना। मैं अपने हाथ की हथेली की तरह पूरे क्षेत्र को जानता हूं। यही मेरी ताकत है।" 52 वर्षीय सुुुखमय एक अच्छे चित्रकार हैं और एक प्राईवेट कला शिक्षा केंद्र के अध्यक्ष भी हैं। शहर के रघुनाथपुर में भाजपा जिला कार्यालय के सामने, जिला अध्यक्ष सुखमय शतपथी का पैतृक घर है। लेकिन वह कई सालों से उस घर में नहीं रहे। वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ झाड़ग्राम में किराए के मकान में रहते हैं। सुखमय के पिता अबानी शतपथी, माता स्नेहलता शतपथी पैैैतृक घर में रहते हैं। इलाके में भाजपा ने पंचायत समिति से लेकर लोकसभा तक सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन किया है। सुखमय का दावा है कि भाजपा इस चुनाव में भी अच्छा करेगी। उनका घोषणा पत्र दुकानों में वितरित किया जा रहा है, जिसमें लिखा है: जो लोग हत्यारे हैं, उनके लिए सीएम का विशेष पैकेज क्यों है? मारे गए लोगों के असहाय परिवारों के लिए कुछ भी क्यों नहीं है? ' सुखमय शुभाशीष पाल को पिछले साल जनवरी में जिला अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था, क्योंकि वह गुटबाजी कर रहे थे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा के अनुयायी के रूप में जाने जाने वाले शुभाशीष को अक्टूबर में झाड़ग्राम जिला अध्यक्ष का कार्यभार दिया गया था। लेकिन झाड़ग्राम जिला भाजपा के अधिकांश नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शुभाशीष के नेतृत्व को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इसलिए विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अध्यक्ष बदले गए और सुखमय को जिम्मेवारी मिली। सुखमय कहते हैं, "हमारे यहां सांप्रदायिक संघर्ष नहीं है। मैंने विधानसभा वोट के लिये यथासंभव तैयारी की है। मैं टीम में सभी के साथ जाना चाहता हूं। ” झाड़ग्राम निर्वाचन क्षेत्र में उनके दो मुख्य प्रतिद्वंद्वियों में तृणमूल की बीरबाहा हांसदा, एक संथाली फिल्म स्टार हैं, और सीपीएम की युवा उम्मीदवार मधुजा सेन राय छात्र आंदोलन से उभर कर आई हैं। सुखमय ने कहा कि यह दोनों उनके लिए कोई चुनौती नहीं है और वह आराम से जीत दर्ज करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in