bjp-appointed-incharge-and-co-incharge-for-electoral-states
bjp-appointed-incharge-and-co-incharge-for-electoral-states

भाजपा ने चुनावी राज्यों के लिए प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्ति की

-नरेन्द्र सिंह तोमर बने असम के प्रभारी नई दिल्ली, 02 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर असम, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी के लिए प्रभारियों व सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन सांगठनिक नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की। इसके तहत असम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को प्रभारी बनाया गया है। जबकि केंद्रीय मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है। भाजपा महासचिव अरूण सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर इन नियुक्तियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को प्रभारी व जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ वीके सिंह को सह-प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को केरल का प्रभारी व कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डॉ अश्वथ नारायण को सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पुदुचेरी का प्रभारी व भाजपा प्रवक्ता राजीव चंद्रशेखऱ को सह-प्रभारी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि इन चारों राज्यों में आगामी मई माह में विधानसभा चुनाव होने हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in