bird-collides-with-indigo-aircraft-during-take-off-narrowly-escaped
bird-collides-with-indigo-aircraft-during-take-off-narrowly-escaped

उड़ान भरने के दौरान इंडिगो के विमान से पक्षी टकराया, बाल-बाल बचे लोग

रांची, 15 जून (हि.स.)। राजधानी रांची से मुंबई के लिए इंडिगो का विमान उड़ान भरने के दौरान मंगलवार को पक्षी से टकरा गया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के सूत्रों ने बताया कि विमान के उड़ान भरने के 45 मिनट ही हुए थे। तभी विमान के इंजन में पक्षी टकराया और इंजन काम करना बंद कर दिया। इसके बाद विमान को वापस रांची एयरपोर्ट पर लाया गया। विमान ग्राउंडेड हो गया। फिर दूसरे विमान से यात्रियों को मुंबई भेजा गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मची रही। विमान में 164 यात्री सवार थे। सभी यात्री बाल बाल बच गए। पक्षी से टकराने के बाद पायलट ने सूझबूझ से विमान को काबू कर लिया और रांची एयरपोर्ट पर इसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई। इसके बाद इंजीनियरों ने विमान की जांच की। विमान में तकनीकी खामी आने की वजह से इसे रोक लिया गया है। इसके बाद कोलकाता से इंडिगो का दूसरा विमान मंगाया गया और सभी यात्रियों को लेकर यह विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ। बताया गया कि इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6 ई 341 से पक्षी के टकराते ही एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। इंजीनियर फौरन अलर्ट हो गए। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराई। विमान के इमरजेंसी लैंडिंग करते ही सभी यात्री विमान से निकले। यात्रियों के चेहरे पर घबराहट साफ दिख रही थी। मुंबई जा रहे डोरंडा के राकेश कुमार ने बताया कि जैसे ही एहसास हुआ कि विमान से पक्षी टकराई है। सभी यात्री घबरा गए। सभी प्रार्थना कर रहे थे कि विमान की सकुशल लैंडिंग हो जाए। विमान के रन वे पर उतरते ही सभी ने राहत की सांस ली। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि विमान के उड़ान भरते ही पायलट ने देखा कि एक पक्षी से टकराई है। पायलट ने उनसे बताया कि वह तो पहले घबरा गया था। बाद में उसने एक सेकेंड के अंदर ही हिम्मत जुटाई और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in