bihar39s-industries-minister-shahnawaz-hussain-enjoys-elephant-ride-in-amer
bihar39s-industries-minister-shahnawaz-hussain-enjoys-elephant-ride-in-amer

बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने आमेर में उठाया हाथी की सवारी का लुत्फ

जयपुर, 20 मार्च (हि.स.)। बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन शनिवार को परिजनों के साथ जयपुर भ्रमण पर रहे। शाहनवाज हुसैन अपने परिवार के साथ आमेर के हाथी गांव पहुंचे। इस दौरान महावत एसोसिएशन और वन विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। भाजपा नेता ने अपने परिजनों के साथ हाथी गांव में हाथी सवारी का लुत्फ उठाया। इस दौरान वन विभाग के फॉरेस्टर जोगेंद्र सिंह और वन कर्मचारी प्रह्लाद चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। वन विभाग के अधिकारियों ने शाहनवाज हुसैन को हाथी गांव और हाथियों के खानपान और रहन-सहन को लेकर जानकारी दी। हाथियों के लिए यहां की गई व्यवस्थाओं की शाहनवाज हुसैन ने तारीफ की। हाथी सवारी के बाद शाहनवाज हुसैन ने पूरे हाथी गांव का भी भ्रमण किया। अपने परिवार के साथ हाथी सवारी करते हुए कई फोटोग्राफ्स भी क्लिक किए। उन्होंने हाथी मालिक और वन विभाग के अधिकारियों के साथ भी ग्रुप फोटो लिए। हाथियों ने भी शाहनवाज हुसैन का अभिवादन किया। हाथियों की समझदारी और उनकी गतिविधियों को देखकर शाहनवाज हुसैन काफी खुश नजर आए। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इंसानों के बीच रहकर हाथी भी इंसानों की तरह ही समझदारी दिखा रहे हैं। हाथी गांव बहुत ही सुंदर है। हाथियों की देखरेख के लिए ठाने बहुत अच्छे बनाए गए हैं, जहां महावतों द्वारा हाथियों की देखरेख और खान-पान की भी अच्छी व्यवस्था की गई है। हाथी गांव की विजिटर बुक में भी शाहनवाज हुसैन ने तारीफ के पुल बांधे। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in