बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा की मौत
बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा की मौत

बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा की मौत

ओम प्रकाश कोलकाता, 30 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा का देर रात निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। गत 21 जुलाई को कोरोना के संदिग्ध लक्षणों के साथ उन्हें कोलकाता के बेलव्यू अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सोमेन मित्रा कई बीमारियों से ग्रसित थे। मित्रा को कुछ दिनों पहले किडनी में समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनका निधन हो गया है। उन्होंने गुरुवार देर रात 1.30 बजे आखिरी सांस ली। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमिताभ चक्रवर्ती ने गुरुवार सुबह बताया कि आज ही शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। अपने वरिष्ठ नेता सोमेन मित्रा के निधन पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने शोक जताया है। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा गया है कि हमारी प्रार्थनाएं और विचार दादा के परिवार के साथ हैं। मित्रा के परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उन्हें किडनी और दिल की बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस के दिग्गज नेता और लोकसभा के पूर्व सांसद सोमेन मित्रा का जन्म 31 दिसंबर 1941 को हुआ था। उनका एक बेटा है। 78 वर्षीय बुजुर्ग कांग्रेसी नेता मित्रा 1972-2006 तक बंगाल के चौरंगी जिले के सियालदह से विधायक रहे। अस्पताल में भर्ती होने के बाद नेफ्रोलॉजी की डॉक्टर प्रीति सेन गुप्ता और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एसके विश्वास और डॉक्टर अरिंदम मैत्र की निगरानी में गठित चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही थी। पिछले 3 दिनों से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। सोमेन मित्रा प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक थे। एक दौर में वह ममता बनर्जी के साथ भी थे लेकिन बाद में मोहभंग होने के बाद उन्होंने दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया था। राहुल गांधी के साथ उनके संबंध बहुत अच्छे थे। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in