BBC Office Raid: आयकर विभाग ने धावा बोला, दिल्ली- मुंबई के कई ठिकानों पर हो रही छानबीन

आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बीबीसी के दिल्ली और मुंबई सहित कुछ अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई शुरू की गई है। आयकर विभाग की ओर से फिलहाल इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।
BBC Office Raid: आयकर विभाग ने धावा
बोला, दिल्ली- मुंबई के कई ठिकानों पर हो रही छानबीन

नई दिल्ली, एजेंसी। विदेशी समाचार कंपनी ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर्स कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली और मुंबई दफ्तर पर आयकर विभाग ने सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई की है। मंगलवार को आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बीबीसी के दिल्ली और मुंबई सहित अन्य जगहों पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई शुरू

आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि बीबीसी के दिल्ली और मुंबई सहित कुछ अन्य लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई शुरू की गई है। आयकर विभाग की ओर से फिलहाल इसकी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन जल्द ही औपचारिक तौर पर इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।

बीबीसी ने 2002 गुजरात दंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री बनाई थी

मीडिया रिपोर्ट्स में बीबीसी के दिल्ली दफ्तर को सील करने और सभी कर्मचारियों के फोन जब्त करने की बात कही जा रही है। बीबीसी ने 2002 गुजरात दंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, जिस पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी थी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in