bahuguna-dies-irreparable-loss-to-society-nadda
bahuguna-dies-irreparable-loss-to-society-nadda

बहुगुणा का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति: नड्डा

नई दिल्ली, 21 मई (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुंदर लाल बहुगुणा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। नड्डा ने शुक्रवार को ट्वीट कर एक शोक संदेश में कहा,"पद्मविभूषण से सम्मानित सुप्रसिद्ध वृक्षमित्र सुंदरलाल बहुगुणा के निधन के समाचार से मन अत्यंत दु:खी है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा है। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर, दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को संबल प्रदान करें। ओम शांति" उल्लेखनीय है कि 94 वर्षीय बहुगुणा का ऋषिकेश के एम्स में निधन हो गया है। वह कोरोना से संक्रमित थे और उनका इलाज चल रहा था। हिंदुस्थान समाचार/अजीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in