अयोध्या: केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह और राज्य मंत्री नीलकंठ ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
अयोध्या: केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह और राज्य मंत्री नीलकंठ ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

अयोध्या: केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह और राज्य मंत्री नीलकंठ ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

पवन पांडेय अयोध्या, 31 जुलाई (हि.स.)। राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के भूमि पूजन से पूर्व केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अयोध्या पहुंचे। अयोध्या में रामलला व अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन किया। जनपद के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी व सांसद लल्लू सिंह के साथ उन्होंने जनपद में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल शुक्रवार को हनुमान गढ़ी में मंगला आरती में शामिल हुए। राम लला, कनक भवन व सरयू दर्शन किया। इसके बाद कारसेवक पुरम् पहुंच कर रामजन्म भूमि तीर्थक्षेत्र के महासचिव चंपत राय से भेंट की तथा संगठन के अन्य नेताओं से मुलाकात की। छोटी छावनी पहुंच कर महंत नृत्य गोपाल दास से आर्शीवाद लिया। गुप्तारघाट पहुंच कर वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा पंचमुखी महादेव के महंत मैथली नंदनी शरण से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा पूरी दुनिया को उस शुभ मुहुर्त का इंतजार है जब प्रधानमंत्री राममंदिर की आधारशिला रखेंगे। सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि भूमि पूजन के पहले पूरे जनपद में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। लोग अपने आप-पास व सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक स्वच्छता अभियान चला रहे है। जो 3 अगस्त तक चलेगा। 4 व 5 अगस्त को पूरी अयोध्या को दीपोत्सव की भांति दीपों के प्रकाश से प्रकाशित किया जायेगा। 5 अगस्त को भूमि पूजन का लाइव प्रसारण दूरदर्शन पर किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in