august-kranti-maidan-should-be-developed-as-a-memorable-memorial-to-the-freedom-struggle-chief-minister
august-kranti-maidan-should-be-developed-as-a-memorable-memorial-to-the-freedom-struggle-chief-minister

अगस्त क्रांति मैदान को स्वतंत्रता की लड़ाई का यादगार स्मारक के रूप में विकसित किया जाना चाहिए: मुख्यमंत्री

भारतीय स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मुंबई, 12 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगस्त क्रांति मैदान को आजादी की लड़ाई का यादगार स्मारक के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। यह मैदान स्वतंत्रता आंदोलन की याद दिलाता है। हमारा कर्तव्य है कि इतिहास को जीवित रखें और उसे अगली पीढ़ी तक पहुंचाएं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार को अगस्त क्रांति मैदान में भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी सत्यबोध नारायण सिंगीत, शहीद स्क्वाड्रन लीडर मनोहर राणे की वीर पत्नी श्रीमती माधुरी मनोहर राणे, हवलदार मधुसूदन नारायण सुर्वे सहित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्त कु. काव्या कार्तिकेयन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को कोरोना के दिशा-निर्देशों के पूर्ण अनुपालन में आयोजित किया गया था। उद्धव ठाकरे ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह उत्सव राज्य में शुरू हो रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन में आम लोगों ने हिस्सा लेकर जाति और धर्म से परे जाकर देश के प्रति अपनी भावनाओं को दिखाया। बहुतों ने बलिदान दिया। उनकी शहादत को याद करना ही काफी नहीं होगा, बल्कि जिन्होंने देश के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी। क्या ऐसे देश का निर्माण हम कर पाएंगे जिस पर उन्हें गर्व हो और क्या स्वराज्य के साथ के साथ हम सुराज्य ला सकते हैं। इस पर विचार होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन की शुरुआत 1942 में गोवालिया टैंक मैदान से हुई। उन दिनों क्या दृश्य रहा होगा, उसे याद करने की कोशिश की जाए तो इस मैदान के महत्व को समझा जा सकता है। इस स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को जीवित रखना, इस स्वतंत्रता को संजोना और इसे सुराज्य में रूपांतर करना हमारा कर्तव्य है। इस मौके पर वश्त्रोद्योग मंत्री असलम शेख, राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात, विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष नेता प्रवीण दरेकर, सांसद अरविंद सावंत, मुंबई की महापौर किशोरी पेडणेकर, विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा, मुख्य सचिव सीताराम कुंटे आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in