atrocities-on-women-most-in-bengal-mamta39s-farewell-fixed-nadda
atrocities-on-women-most-in-bengal-mamta39s-farewell-fixed-nadda

बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार सबसे ज्यादा, ममता की विदाई तय : नड्डा

कोलकाता, 08 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कूचबिहार के दिनहटा में जनसभा की है। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार सबसे अधिक है और अब लोगों ने ममता बनर्जी को विदा करने का मन बना लिया है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी दो सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी। भाजपा के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमले को लेकर उन्होंने ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता के गुंडों ने यह काम किया है। घोष पर पहले भी हमले हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे 140 से ज़्यादा लोग हताहत हुए हैं, ममता ने ये यहां की संस्कृति बना दी है। अब ममता का खेला शेष हो चुका है। नड्डा ने कहा कि मानव तस्करी, रेप, एसिड अटैक और महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में बंगाल नंबर एक पर है। कोरोना के समय प्रधानमंत्री ने बंगाल के लोगों के लिए चावल, दाल और गेहूं भेजा, लेकिन यह अनाज टीएमसी कार्यकर्ताओं के घर में मिला। यह लोग अम्फान की राहत का पैसा खा गए, अब इन्हें घर बैठाना ही होगा। नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी की विदाई तय है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in