राष्ट्रपति ने बाढ़ प्रभावित असम, बिहार और यूपी को भेजी राहत सामग्री
राष्ट्रपति ने बाढ़ प्रभावित असम, बिहार और यूपी को भेजी राहत सामग्री

राष्ट्रपति ने बाढ़ प्रभावित असम, बिहार और यूपी को भेजी राहत सामग्री

- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सामग्रियों से भरे 9 ट्रकों को दिखाई हरी झंडी नई दिल्ली, 24 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को बाढ़ और कोविड-19 महामारी से प्रभावित असम, बिहार और उत्तर प्रदेश की जनता के लिए राष्ट्रपति भवन से रेड क्रॉस राहत आपूर्ति के नौ ट्रकों को झंडी दिखाकर रवाना किया। राष्ट्रपति भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (आईआरसीएस) के अध्यक्ष भी हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अधिकारी भी उपस्थित थे। आईआरसीएच के महासचिव आरके जैन ने बताया कि दिल्ली से ये राहत सामग्री रेलगाड़ी के माध्यम से असम, बिहार और उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचाई जाएगी। इसके लिए संबंधित राज्यों की रेड क्रॉस शाखाओं का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राहत सामग्री में तिरपाल, टेंट, साड़ी, धोती, सूती कंबल, रसोई सेट, मच्छरदानी, चादरें, बाल्टियां और वाटर प्यूरीफायर जैसे सामान शामिल थे। इसके अलावा, कोविड-19 सुरक्षा आइटम जैसे सर्जिकल मास्क, पीपीई किट, दस्ताने और फेस शील्ड भी राष्ट्रपति कोविंद द्वारा रवाना की गई राहत सामग्री का हिस्सा हैं। ये वस्तुएं इन राज्यों में आईआरसीएस चिकित्सा सेवाओं से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ बाढ़ राहत और पुनर्वास प्रयासों में सबसे आगे रहकर काम कर रहे आईआरसीएस के स्वयंसेवकों के लिए हैं। इस अवसर पर आरके जैन ने देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और कोविड-19 से प्रभावित लोगों की सेवा के लिए आईआरसीएस द्वारा की गई पहल और कार्यों के संबंध में राष्ट्रपति को जानकारी दी। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in