प्रियंका- निक जोनस ने बिहार बाढ़ पीडितों की मदद के लिए दिया डोनेशन
प्रियंका- निक जोनस ने बिहार बाढ़ पीडितों की मदद के लिए दिया डोनेशन

प्रियंका- निक जोनस ने बिहार बाढ़ पीडितों की मदद के लिए दिया डोनेशन

प्रियंका- निक जोनस ने बिहार बाढ़ पीडितों की मदद के लिए दिया डोनेशन नई दिल्ली| बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने असम के बाद अब बिहार बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। प्रियंका और उनके पति निक जोनस ने बाढ़ प्रभावित राज्य बिहार को भी दान किया। इसकी जानकारी प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ”भारत में मानसून ने देश के कई हिस्सों में भारी तबाही मचाई है। बिहार राज्य जहां मैं पैदा हुई थी वहां लगातार बारिश के चलते बाढ़ आ गई है। असम की तरह यहां भी लोग प्रभावित हो गए हैं और कई लोग विस्थापित हो गए हैं।” सुशांत के पिता का आरोप- रिया चक्रवर्ती चाहती थीं बेटे की हर फिल्म में लीड रोल ”वे लोग भारी तबाही से जूझ रहे हैं, उन्हें हर संभव मदद की जरूरत है, जो हम कर सकते हैंष। निक और मैंने पहले ही कुछ संगठनों को दान दे दिया है, जिनकी टीम राज्य में सक्रिय है और हर संभव मदद के लिए आगे है। अब आपकी बारी है।” इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लिए डोनेशन देने के लिए कहा है। रिया चक्रवर्ती पर FIR दर्ज होने पर कंगना रनौत की टीम ने महेश भट्ट पर साधा निशाना इससे पहले प्रियंका और निक ने असम में बाढ़ से मची तबाही से पीड़ित लोगों की मदद की थी। प्रियंका चोपड़ा ने राज्य के हालात पर चिंता जताई और साथ ही उन्होंने पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा कि असम के लिए प्रार्थना कीजिए। उन्हें हमारे समर्थन की जरूरत है। प्रियंका ने आगे लिखा, ”मैं कुछ संगठनों की डिटेल्स शेयर कर रही हूं जो असम में अच्छा काम कर रहे हैं। निक और मैंने दान दिया है। आइए हम उनको सपोर्ट करें ताकि वे जरूरतमंद लोगों की मदद करना जारी रख सकें।” Thank You, Like our Facebook Page - @24GhanteUpdate 24 Ghante Online | Latest Hindi News-24ghanteonline.com

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in