assam-assembly-election-himanta-vishwasharma-leads-in-fourth-phase-by-15927-votes
assam-assembly-election-himanta-vishwasharma-leads-in-fourth-phase-by-15927-votes

असम विधानसभा चुनाव: हिमंत विश्वशर्मा चौथे चरण में 15,927 मतों से आगे

गुवाहाटी, 02 मई (हि.स.)। असम के स्वास्थ्य, वित्त और शिक्षा आदि मामलों के मंत्री डॉ हिमंत विश्वशर्मा चार राउंड की मतगणना के बाद 24,947 मतों के साथ जालुकबारी सीट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार रमेन बरठाकुर को 9,020 वोट मिले हैं। डॉ विश्वशर्मा 15,927 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि गत दिनों बरठाकुर ने दावा किया था कि पार्टी का मानना है कि 81 हजार मतों से जीत हासिल करेंगे,जबकि मेरा मानना है कि करीब 90 हजार मतों के अंतर से डॉ विश्वशर्मा को हराएंगे। 2016 में भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेडा के संयोजक डॉ विश्वशर्मा ने जालुकबारी से 85,935 मतों के अंतर से भारी जीत का दावा किया था। डॉ विश्वशर्मा को जहां 118,390 वोट मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निरेन डेका को 32,455 वोट मिले थे।डॉ हिमंत ने 2001 से जलूबाड़ी सीट का प्रतिनिधित्व कर रहो हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in