angry-at-stopping-parivartan-yatra-giriraj-singh-compares-mamta-to-kim-jong
angry-at-stopping-parivartan-yatra-giriraj-singh-compares-mamta-to-kim-jong

परिवर्तन यात्रा रोके जाने से नाराज गिरिराज सिंह ने किम जोंग से की ममता की तुलना

कोलकाता, 25 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा को रोके जाने से बिफरे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से की है। गुरुवार को कोलकाता पहुंचे गिरिराज सिंह ने कोलकाता जोन की परिवर्तन यात्रा में हिस्सा लिया। दक्षिण 24 परगना के बारूईपुर में भाजपा नेता और अभिनेत्री रूपा गांगुली के साथ सिंह परिवर्तन रथ पर सवार थे। उन्होंने सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए। उसके पहले जब उनसे उत्तर 24 परगना में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा की अनुमति रद्द कर दिए जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग भी इसी तरह से अपने विरोधियों को बर्दाश्त नहीं कर पाता है। उसी के जैसा बर्ताव ममता बनर्जी का है। इन्हें विरोधी बर्दाश्त नहीं होते। ममता की यह तानाशाही बहुत दिनों तक चलने वाली नहीं है। इस बार पश्चिम बंगाल की जनता उनकी सरकार को उखाड़ फेंकेगी और भाजपा सरकार बनाएंगी। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा को रोके जाने और हमें डराने धमकाने से कोई लाभ होने वाला नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in