आंध्र प्रदेश में शराब नहीं मिलने पर सैनिटाइजर पीने से 10 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में शराब नहीं मिलने पर सैनिटाइजर पीने से 10 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश में शराब नहीं मिलने पर सैनिटाइजर पीने से 10 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले के एक गांव में शराब के विकल्प के रूप में कथित तौर पर सेनिटाइजर पीने से 3 भिखारियों सहित कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। प्रकासम जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कौशल ने फोन पर बताया कि कुरीचेंदू गांव के ये लोग बीते कुछ दिन से सेनिटाइजर को पानी और शीतल पेय में मिलाकर पी रहे थे। कौशल ने गांव का दौरा किया। वहां लॉकडाउन बढ़ने के कारण शराब की दुकानें बंद हैं। उन्होंने बताया कि 2 लोगों की बृहस्पतिवार रात को मौत हो गई और शेष 8 की शुक्रवार को मौत हुई। उन्होंने कहा,‘हम इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कहीं सेनिटाइजर में कोई जहरीला पदार्थ को नहीं था। हमने सेनिटाइजर को रसायनिक जांच के लिए भेजा है।’ पुलिस ने बताया कि ये लोग शराब पीने के आदी थे और कुरीचेंदू में कोविड-19के कारण लॉकडाउन बढ़ने से शराब नहीं मिलने के कारण उन्होंने सेनिटाइजर को चुना जिसमें कुछ नशीली सामग्री होती है। मरने वालो में 3 भिखारी, रिक्शाचालक तथा अन्य लोग शामिल हैं। कुछ और लोग सेनिटाइजर पीने के बाद बीमार पड़ गए। उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।-newsindialive.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in