आंध्र प्रदेश में कोरोना मचा रखा कोहराम, आज रेकॉर्ड इतने नए केस
आंध्र प्रदेश में कोरोना मचा रखा कोहराम, आज रेकॉर्ड इतने नए केस

आंध्र प्रदेश में कोरोना मचा रखा कोहराम, आज रेकॉर्ड इतने नए केस

कोरोना वायरस के संक्रमण से कराह रहे आंध्र प्रदेश में बुधवार को 24 घंटे के दौरान रेकॉर्ड 10,093 नए केस आए हैं। यह 1 दिन तक अबतक के सबसे ज्यादा कोरोना केस हैं। 65 लोगों की मौत भी हुई है जबकि 2784 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर चले गए। इस तरह प्रदेश में कुल केस एक लाख 20 हजार 390 हो गए हैं। इनमें से 55406 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 63771 ऐक्टिव केस हैं। पूरे राज्य में कुल 1213 लोगों की मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को देखते हुए लगता है कि हमें इसके साथ ही जीना होगा। आंध्र प्रदेश में मंगलवार को भी कोरोना वायरस के 7,948 नए मामले सामने आए थे। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि आंध्र प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है, जो 32,761 प्रति 10 लाख जनसंख्या की दर से प्रतिदिन 50,000 से अधिक जांच की जा रही थीं।-newsindialive.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in