आंध्र प्रदेश में एक दिन में मिले सर्वाधिक 3963 कोरोना मरीज, 52 की मौत
आंध्र प्रदेश में एक दिन में मिले सर्वाधिक 3963 कोरोना मरीज, 52 की मौत

आंध्र प्रदेश में एक दिन में मिले सर्वाधिक 3963 कोरोना मरीज, 52 की मौत

अमरावती (आंध्र प्रदेश), जुलाई (हि.स.)। राज्य में कोरोना प्रकोप के चलते दिनोंदिन कोराेना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज राज्य में 3,963 मामले सामने आए हैं। राज्य में यह पहली बार है कि एक ही दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में अब कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 44,609 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंटे में 52 लोगों की मौत हो गई है। राज्य में अब तक कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 589 हो गई है। आज मरने वालों में पूर्वी गोदावरी में आठ, गुंटूर और कृष्णा जिलों में आठ - आठ, अनंतपुर में सात, पश्चिम गोदावरी में पांच, प्रकाशम में चार, नेल्लोर में तीन, विशाखापट्टनम में दो, चित्तूर, कडप्पा और विजयनगरम जिलों में एक-एक लोग शामिल हैं। बुलेटिन में बताया गया है कि राज्य में अभी 22,260 रोगियों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है, जबकि 21,763 लोगों को स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 12.84 लाख लोगों का कोरोना परीक्षण किया जा चुका है। हिन्दुस्थान समाचार / नागराज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in