आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में मरीजों का आंकड़ा 1-1 लाख के पार, अनलॉक 3.0 में सिनेमा हॉल और जिम खोलने की तैयारी; देश में 14.64 लाख केस
आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में मरीजों का आंकड़ा 1-1 लाख के पार, अनलॉक 3.0 में सिनेमा हॉल और जिम खोलने की तैयारी; देश में 14.64 लाख केस

आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में मरीजों का आंकड़ा 1-1 लाख के पार, अनलॉक 3.0 में सिनेमा हॉल और जिम खोलने की तैयारी; देश में 14.64 लाख केस

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 लाख 64 हजार 991 हो गई है। लगातार 5 दिन से 45 हजार से ज्यादा नए केस आ रहे हैं। देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी 9 लाख के पार हो गई। 24 घंटे में 31 हजार 501 संक्रमित ठीक हुए। रिकवर हुए मरीजों की संख्या अब 9 लाख 21 हजार 303 हो गई है। इस बीच, संक्रमण से 32 हजार 866 मरीजों की मौत भी हुई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। उधर, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी संक्रमितों का आंकड़ा 1-1 लाख के पार हो गया। यहां हर रोज 5 से 6 हजार नए केस बढ़ रहे हैं। आंध्र प्रदेश में सोमवार को 6,051 नए केस बढ़े। अब तक यहां 1,02,349 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। वहीं, कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 5,324 नए मामले सामने आए। यहां अब तक 1,01,465 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। अनलॉक 3.0 में सिनेमा हॉल और जिम खुल सकता है केंद्र सरकार ने अनलॉक 3.0 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनलॉक 3.0 में सिनेमा हॉल और जिम खुल सकता है। कुछ शर्तों के साथ इसे शुरू करने की मंजूरी दी जा सकती है। हालांकि स्कूल-कॉलेजों की बंदी अभी जारी रह सकती है। महाराष्ट्र में 8584 और झारखंड में 645 पुलिसकर्मी भी संक्रमित महाराष्ट्र में सोमवार को 101 पुलिसकर्मी संक्रमित मिले। अब तक यहां 8 हजार 584 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 6 हजार 538 ठीक हो चुके हैं। वहीं, 94 की मौत हुई हैं। 3.75 लाख से ज्यादा मामलों के साथ महाराष्ट्र संक्रमण के मामले में देश में पहले नंबर पर है। वहीं, झारखंड में अब तक 645 पुलिसकर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। देश में कोरोना के मामले 15 लाख के करीब LIVE UPDATES : ऐश्वर्या और अराध्या अस्पताल से डिस्चार्ज : फिल्म एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या को सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन अब भी डॉक्टरों की देखरेख में अस्पताल में ही रहेंगे। अमिताभ और अभिषेक 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती हो गए थे। इसके 6 दिन बाद 17 जुलाई को ऐश्वर्या और आराध्या को भी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया था। 30 जुलाई को सोनिया पार्टी के सांसदों से करेंगी चर्चा : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 30 जुलाई को अपनी पार्टी के सांसदों के साथ कोरोना पर चर्चा करेंगे। वे पार्टी के राज्यसभा सांसदों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होंगी। इसमें महामारी के साथ ही देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा होगी। कर्नाटक के पूर्व मंत्री राजा मदनगोपाल नाइक की सोमवार को मौत हो गई। वे पिछले हफ्ते संक्रमित मिलने के बाद से अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने 1983, 1985 और 1989 में शोरापुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली के कैबिनेट में मंत्री के तौर पर सेवाएं दी थीं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च(आईसीएमआर) ने 24 घंटे में रिकार्ड 5.15 लाख टेस्ट किए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक, रविवार को कुल 5 लाख 15 हजार 472 लोगों की जांच की गई। अब तक देश में 1.68 करोड़ लोगों की जांच की है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि वे टेस्टिंग पर फोकस करें। क्योंकि, संक्रमण टेस्टिंग और ट्रैकिंग के बाद संक्रमितों का इलाज करके ही रोका जा सकता है। ओडिशा में सोमवार को 1503 नए मामले सामने आए। यहां गंजम जिले में सबसे ज्यादा 491 मामले मिले। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 26 हजार से ज्यादा हो गया है। यहां आज 7 लोगों की मौत होने के साथ ही अब तक 171 लोगों की जान गई है। त्रिपुरा में नए मामलों का पता लगाने के लिए सोमवार से घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वेक्षण शुरू किया किया गया। 5000 से ज्यादा टीमों ने यह काम शुरू किया। ये टीमें तीन दिनों में राज्य के सभी कंटेनमेंट इलाकों में लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगी। सर्वे के लिए राज्य में तीन दिनों के लॉकडाउन का ऐलान भी किया गया है। दिल्ली में संक्रमितों का रिकवरी रेट 80% हो गया है। अब यहां केवल 9% मरीज हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले महीने के मुकाबले 44% कम मौतें हुई हैं। हम महामारी की शुरुआत से ही इसके लिए काम कर रहे थे। हम तब तक चैन से नहीं रहेंगे जब तक मौतों का आंकड़ा जीरो नहीं हो जाता। केरल के कासरगोड में शादी में शामिल होने के बाद 43 लोग संक्रमित पाए गए हैं। दुल्हा और दुल्हन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शादी 17 जुलाई को हुई थी। जानकारी मिलने के बाद सभी का टेस्ट कराया गया था। इसमें शामिल हुए सभी लोगों पर महामारी कानून के तहत मामला दर्ज किया है। जिला कलेक्टर ने शादी में शरीक हुए लोगों से तुरंत सेल्फ क्वारैंटाइन होने के लिए कहा है। सोमवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर 24 घंटे में 324 मामले सामने आए हैं। यहां के प्रशासन ने बताया कि इनमें से 182 ऐसे हैं जिन्हें पहले ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। केरल में सोमवार को पहली बार मंत्रिमंडल की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन अपने आधिकारिक निवास क्लिफ हाउस से इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बाकी सभी मंत्री अपने आवास से इसमें शामिल होंगे। इस दौरान वित्त विधेयक पर एक अध्यादेश लाने पर चर्चा हो सकती है। तेलंगाना में सोमवार को 1,473 मामले सामने आए और 8 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 55 हजार के पार हो गया है। यहां अब तक 400 से ज्यादा मौतें हुई हैं। बेंगलुरु महानगर पालिका के मुताबिक, शहर में 3 हजार कोरोना मरीजों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन्हें तलाशने का काम जारी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इन लोगों ने टेस्टिंग के समय गलत फोन नंबर और पता दिया था। इसके चलते इन्हें खोजने में मुश्किलें आ रही हैं। कर्नाटक में अब तक 90,942 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 5 राज्यों का हाल मध्य प्रदेश: 24 घंटे में 874 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27 हजार 800 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश मे 13 हजार 752 सैम्पल की जांच हुई हैं। इनमें से 168 सैंपल रिजेक्ट हुए।अब राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 7857 हो गई है। महाराष्ट्र: यहां संक्रमितों की संख्या 3.75 लाख के पार हो गई है। एक दिन में 9431 नए संक्रमित सामने आए। 267 लोगों की जान चली गई। वहीं, राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 13 हजार 656 हो गई है। राज्य में रिकवरी दर 56.74 फीसदी हो गई है जबकि मृत्युदर 3.63 फीसदी है। राज्य में 9 लाख 8 हजार 420 लोग होम क्वारैंटाइन और 44 हजार 276 लोग संस्थागत क्वारैंटाइन हैं। राजस्थान: राज्य में 24 घंटे में कोरोना के 1132 नए केस सामने आए। इनमें जोधपुर में 239, अलवर में 150, बीकानेर में 82, जयपुर में 71, कोटा में 68, झालावाड़ में 50, भरतपुर में 49, नागौर में 49, पाली में 45, धौलपुर में 37, चूरू और अजमेर में 36-36, उदयपुर में 33, बूंदी में 29, बाड़मेर में 28, करौली में 23, सीकर में 20, झुंझनू में 14, बारां और जालौर में 11-11 केस आए। इनके अलावा 10 जिलों में 10 से कम केस आए। बिहार: स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में सोमवार को 2192 मामले सामने आए। राज्य में अब संक्रमितों का आंकड़ा 41 हजार के पार हो गया है। दरभंगा के एसएसपी सहित 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। एसएसपी बाबू राम ने खुद इसकी जानकारी दी है। वे लगातार दूसरी बार पॉजिटिव आए हैं। अब तक राज्य में 26 हजार 308 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 249 लोगों की मौत हो चुकी है। 12 हजार 361 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। उत्तरप्रदेश: राज्य में 24 घंटे में रिकॉर्ड 3260 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 66 हजार 988 पर पहुंच गई है। इनमें से 41 हजार 641 मरीज ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 18 लाख 34 हजार 297 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। रिकॉर्ड 1 करोड़ 37 लाख घरों का सर्विलांस किया गया है, जिसमें 6 करोड़ 96 लाख लोग रहते हैं। राज्य के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद रविवार को राज्य में 1 लाख 6 हजार 962 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक किसी भी प्रदेश में एक दिन में इतने टेस्ट नहीं किए गए हैं-newsindialive.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in