आंध्र प्रदेश : 24 घंटे में कोरोना से 44 की मौत, 2432 नए मामले दर्ज

आंध्र प्रदेश : 24 घंटे में कोरोना से 44 की मौत, 2432 नए मामले दर्ज
आंध्र प्रदेश : 24 घंटे में कोरोना से 44 की मौत, 2432 नए मामले दर्ज

अमरावती (आंध्र प्रदेश), 15 जुलाई (हि.स.)। राज्य में कोरोना महामारी का तांडव जारी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 2,432 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान राज्य में कोरोना से 44 लोगों की मौत हो गयी। स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि राज्य में कुल संक्रमित की संख्या 35,451 हो गयी है। आज के 2432 संक्रमित मामलों में से 2,412 लोग राज्य से और 20 लोग अन्य राज्यों से प्रवासी मजदूर और विदेश से आने वाले हैं। बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में राज्यभर में 44 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही अब तक राज्य में काेरोना से मरने वालों की संख्या 452 हो गई। इनमें से अनंतपुर और पश्चिम गोदावरी जिलों में सबसे ज्यादा मौतें नौ हुईं है। कुर्नूल में पांच, चित्तूर में चार, पूर्वी गोदावरी, विशाखापत्तनम, कड़प्पा, कृष्णा और प्रकाशम जिले में दो-दो हैं। नेल्लोर, श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिलों में एक-एक की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 24 घंटे में 22,197 नमूनों का परीक्षण किया गया। अब तक राज्यभर में 12,17,963 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। राज्यभर में अभी 16,621 लोगों को इलाज चल रहा है। इसमें से 14,059 लोग अस्पतालों में और 2,562 लोग कोविड केंद्रों में भर्ती हैं। हिन्दुस्थान समाचार / नागराज-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in