andhra-pradesh-four-members-of-a-pravasi-bharatiya-family-die-in-house-fire-under-suspicious-circumstances
andhra-pradesh-four-members-of-a-pravasi-bharatiya-family-die-in-house-fire-under-suspicious-circumstances

आंध्र प्रदेश : प्रवासी भारतीय परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग से मौत

विशाखापट्नम, 15 अप्रैल (हिस.)। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्नम में एक प्रवासी भारतीय सहित उनके परिवार के सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के चार सदस्य घर में मृत्यु पाए गए। शहर के मधुरवाड़ा में आदित्य फॉर्च्यून टॉवर में फ्लैट नंबर 505 में आधी रात के बाद आग लग गई। बाकी फ्लैट्स के लोग बड़े पैमाने पर धुएं और आग को देखकर घबरा गए। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकाल गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाई लेकिन इससे पहले नुकसान हो चुका था। उक्त फ्लैट में सभी चार परिवार सदस्य जिंदा जल गए थे। मृतकों की पहचान बंगारू नायडू (50), उनकी पत्नी निर्मला (46) और बेटे दीपक (22) और कश्यप (19) के रूप में हुई है। शव बुरी तरह से झुलसे पाये गये और बड़ी मुश्किल के बाद प्रयास के बाद उनकी पहचान हो सकी। सभी मृतक विजयनगर जिला गंटाडा के निवासी हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार बंगारू नायडू बहरीन में बसे थे। चार साल पहले अपने परिवार के साथ विशाखापत्तनम आए थे और 8 महीने पहले फॉर्च्यून टॉवर्स के फ्लैट को किराए पर लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त मनीष कुमार सिन्हा ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले की जांच जारी है। उन्होंने मीडिया को बताया, “यह घटना सुबह करीब 4 बजे हुई। बंगारू नायडू यहां विदेश में निजी कंपनी में कार्यरत थे। उनकी पत्नी डॉ निर्मला होम्योपैथी के इलाज में जुड़ी हुई थीं। जबकि उनका बड़ा बेटा दीपक स्थानीय एनआईटी से अपनी डिग्री पूरी कर ली थी और सिविल्स की तैयारी कर रहा है। सबसे छोटा बेटा कश्यप इंटर की पढ़ाई कर रहा था। फ्लैट के पड़ोसी का कहना है कि रात में घर में बड़े पैमाने पर शोर हुआ था और आज प्रातः झगड़े के संकेत फिर मिले और फ्लैट के अंदर से बड़े पैमाने पर धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। जब दरवाजे को तोड़ा गया, तब तक चार लोग मृत्यु पाए गए। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया की बड़े बेटे को छोड़कर बाकी तीनों के बदन पर चोट के निशान थे। फोरेंसिक विशेषज्ञ घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। परीक्षण के दौरान अधिक जानकारी सामने आएगी और पुलिस ने अनुमान लगाया कि बड़े बेटे दीपक ने सारे परिवार सदस्य की हत्या करने के पश्चात पूरी फ्लैट को आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली होगी। हिंदुस्थान समाचार/ नागराज/रामानुज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in