amit-shah-said-in-gangasagar---will-form-government-in-bengal
amit-shah-said-in-gangasagar---will-form-government-in-bengal

गंगासागर में बोले अमित शाह- बंगाल में बनाएंगे सरकार

- सागर तट को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का आश्वासन कोलकाता, 18 फरवरी (हि.स.)। दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मशहूर गंगासागर का दौरा किया है। यहां मीडिया से मुखातिब शाह ने कहा कि 2021 में उनकी पार्टी सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने गंगासागर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने का आश्वासन भी दिया है। शाह ने वर्तमान में गंगासागर की स्थिति पर दुःख जताते हुए कहा कि वर्तमान में गंगासागर की स्थिति को देखकर दुःख होता है। बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और गंगासागर अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट केंद्र के रूप में विकसित होगा। उन्होंने गंगासागर का दर्शन किया और कपिल मुनि मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद अमित शाह ने कहा, "आज मेरे लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि आज मैं गंगासागर तीर्थ पर समुद्र दर्शन और मां गंगा का दर्शन किया। यहां कपिल मुनि का मंदिर सदियों से अध्यात्म के संरक्षण का प्रतीक बना हुआ है। कहा जाता है कि हर तीर्थ बार-बार गंगासागर एक बार। आज पुण्य सलीला मां गंगा लाखों साल के बाद पूरे भारत के लोगों के लिए जीवन दायिनी है। मोक्षदायिनी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में गंगोत्री से गंगासागर तक गंगा के शुद्धिकरण का काम शुरू किया है, लेकिन नमामि गंगे परियोजना बंगाल में आकर रूक जाती है। बीजेपी की सरकार बनेगी। बंगाल से गंगासागर तक नमामि गंगे पूरा होगा। गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की पहल करेंगे। अमित शाह ने कहा कि गंगासागर की स्थिति देखकर दुख होता है। यहां मकर संक्रांति पर मेला लगता है। भाजपा की सरकार बनेगी, तो मेला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टूरिस्ट स्पॉट बना कर अंतरराष्ट्रीय पहचान देंगे।भाजपा बीजेपी सरकार पुनरुद्धार का काम करेगी। गौर हो कि शाह दो दिवसीय दौरे पर आए हैं। यहां भाजपा की पांचवी परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/सुनीत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in