अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, प्रियंका गांधी ने जताया दु:ख
अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, प्रियंका गांधी ने जताया दु:ख

अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, प्रियंका गांधी ने जताया दु:ख

नई दिल्ली, 01 अगस्त (हि.स.)। राज्यसभा सांसद अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया। सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था। पिछले कुछ समय से वह काफी बीमार थे। बीते समय में उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था। अमर सिंह के निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता प्रफुल्ल पटेल और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक जताया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर अमर सिंह के निधन पर दु:ख जताया। उन्होंने लिखा है, "ईश्वर अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें। अमर सिंह के परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं। मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूँ।" एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि राज्यसभा सदस्य और समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह के असामयिक निधन के बारे में जान-सुनकर बहुत दर्द हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं प्रार्थना करता हूं कि सर्वशक्तिमान उनके परिवार को इस दुखद क्षण का सामना करने की ताकत दे। उनकी आत्मा को शांति मिले। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि 'अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि।' हिन्दुस्थान समाचार/आकाश/बच्चन-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in