akhilesh-should-apologize-in-the-court-of-baba-vishwanath-and-ramlala-swatantra-dev
akhilesh-should-apologize-in-the-court-of-baba-vishwanath-and-ramlala-swatantra-dev

बाबा विश्वनाथ और रामलला के दरबार में अखिलेश मांगे माफी : स्वतंत्र देव

लखनऊ, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव को घेरा और कहा कि बाबा विश्वनाथ और रामलला के दरबार में जाकर माफी मांगनी चाहिये। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, सपा मुखिया मौसमी बीमारी से ग्रसित हैं, जिसके प्रभाव के कारण वे सरकार के हर काम को खुद का काम बता रहे हैं। अब उन्हें काशी विश्वनाथ कॉरिडोर भी अपना बनवाया लग रहा है लेकिन वे भूल गए हैं कि उन्होंने केवल हज हाउस का ही फीता काटा था। मंदिर जाने वालों पर तो सपा सरकार ने गोलियां चलवाई थी। अखिलेश जी उत्तर प्रदेश की जनता यह भूली नहीं है, महादेव सब देख रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, अखिलेश की सरकार के कृत्य मुगल आक्रांता गजनी और गौरी से कम नहीं हैं। उन्होंने भी देश को लूटा था और 2017 से पहले यह भी ऐसा ही करते आये हैं। लोग भूले नहीं हैं कि 2017 के पहले दुर्गा पूजा और रामलीला के पंडाल लगाने के लिए कैसी मिन्नतें करनी पड़ती थीं। उन्होंने कहा, अखिलेश जी समेत पूरा विपक्ष सीजनल हिन्दू बनने की प्रतिस्पर्धा में लगा हुआ है। ऐसा केवल चुनावी सीजन होने के कारण ही है, अन्य दिनों में सभी टोपी लगाकर घूमते नजर आएंगे। केवल चुनाव में ही विपक्ष को भगवान याद आते हैं। आस्था के ढोंगियों के हथकंडों को देश और प्रदेश की जनता समझ गई है, इसलिये वह इनकी चालबाजी में नहीं आने वाली है। 2022 के चुनाव में वो इसका जवाब देने के लिए वह एक बार फिर योगी सरकार बनाने का मन बना चुकी है। --आईएएनएस विकेटी/एएनएम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in