अफगानिस्तान में स्थाई शांति के लिए आतंकवादी ढांचे को नष्ट करना जरूरी : भारत
अफगानिस्तान में स्थाई शांति के लिए आतंकवादी ढांचे को नष्ट करना जरूरी : भारत

अफगानिस्तान में स्थाई शांति के लिए आतंकवादी ढांचे को नष्ट करना जरूरी : भारत

नई दिल्ली, 06 जुलाई (हि.स.)। भारत ने अफगानिस्तान में शांति के लिए चल रहे क्षेत्रीय प्रयासों के संबंध में आयोजित एक बैठक में भाग लिया। बैठक का आयोजन अफगानिस्तान सरकार ने किया था तथा इसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने की। बैठक में करीब 20 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने भाग लिया। इसमें संयुक्त राष्ट्र भी शामिल था। बैठक में भारत ने इस बात पर जोर दिया कि अफगानिस्तान में स्थाई शांति के लिए आवश्यक है कि आतंकवादियों का ढांचा खत्म हो तथा आतंकवादियों को पनाह ना मिले। विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में भारत की ओर से मंत्रालय में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और ईरान मामलों सम्बन्धी संयुक्त सचिव ने भाग लिया। विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में एक स्वतंत्र, अविभाजित, लोकतांत्रिक और संप्रभु अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने और मेल मिलाप प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत अफगानिस्तान के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण साझीदार है तथा उसने अफगानिस्तान को 3 अरब डॉलर आर्थिक मदद मुहैया कराने का वादा किया है। बैठक में भारत ने जोर दिया कि अफगानिस्तान में शांति और मेल मिलाप प्रक्रिया के संबंध में सर्व समावेशी और अफगान अगुवाई वाले समाधान की आवश्यकता है। भारत ने अफगानिस्तान में संवैधानिक व्यवस्था के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया ताकि महिलाओं बच्चों और अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गों के हित सुरक्षित हो सके। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप/सुफल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in