aap-accused-the-corporation-of-selling-the-school-the-chairman-of-the-standing-committee-said-baseless
aap-accused-the-corporation-of-selling-the-school-the-chairman-of-the-standing-committee-said-baseless

आप ने निगम पर लगाया स्कूल बेचने का आरोप, स्थायी समिति के अध्यक्ष ने बताया निराधार

नई दिल्ली, 23 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधीन आने वाले स्कूलों के लेकर एक बार फिर जुबानी जंग छिड़ गई है। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने निगम पर स्कूल बेचने का आरोप लगाया तो निगम में स्थायी समिति अध्यक्ष ने निगम पर निगम विद्यालयों के भवनों के संबंध में लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। स्थायी समिति अध्यक्ष जोगी राम जैन ने बताया, निगम ने निगम विद्यालयों के भवनों को किसी को नहीं बेचा है। आप को निगम पर आरोप लगाने से पहले अपने तथ्यों को जांच लेना चाहिए। निगम के शिक्षा विभाग द्वारा 2018 में 14 निगम विद्यालयों के भवनों को कोचिंग सेंटर को किराये पर देने के लिए प्रस्ताव लाया गया था। बुधवार को प्रेस वार्ता कर सौरभ भारद्वाज ने निगम पर आरोप लगाते हुए कहा, दिल्ली सरकार के स्कूलों में 2 लाख 36 हजार 522 आवदेन आए हैं, वहीं नगर निगम स्कूलों में बच्चों की संख्या 3 लाख से घटकर 2 लाख 30 हजार रह गई है। कई स्कूलों में बच्चे 4050 ही रह गए थे, यही कारण है कि 36 स्कूलों को मर्ज किया गया। इनमें 14 स्कूलों को बेचने के लिए टेंडर निकाल दिया है और इनमें प्राइवेट कोचिंग सेंटरो को दिया जा रहा है। जोगी राम जैन के अनुसार, शिक्षा विभाग द्वारा लाए गए प्रस्ताव के अंतर्गत 14 निगम विद्यालयों के भवनों को पांच साल के लिए कोचिंग सेंटरों को किराये पर देने का प्रस्ताव था। इस संबंध में 15 सितंबर 2021 तक निविदाएं प्राप्त करने की अंतिम तारीख थी, जिसके अंतर्गत किसी कोचिंग संस्थान ने आवेदन नहीं किया है, जिसे देखते हुए अब अंतिम तारीख 22 अक्टूबर 2021 रखी गई है। निगम विद्यालय भवनों को केवल शिक्षा से संबंधित गतिविधियों के लिए ही दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अभी प्रक्रिया पूरी भी नहीं हुई है और आम आदमी पार्टी निगम विद्यालयों के संबंध में तथ्यहीन आरोप उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर लगा रही है। आप अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम पर झूठे आरोप लगा रही है, ताकि वह अगले साल होने वाले निगम चुनावों में इसका फायदा ले सके। --आईएएनएस एमएसके/एसजीके

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in