8-lions-found-infected-in-hyderabad39s-nehru-zoological-park-many-zoos-closed
8-lions-found-infected-in-hyderabad39s-nehru-zoological-park-many-zoos-closed

हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क में 8 शेर संक्रमित मिले, कई चिड़ियाघर बंद किये गए

हैदराबाद, 04 मई (हि.स.)। हैदराबाद के नेहरू जूलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघर) में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। यहां के आठ शेर संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद से सनसनी फैल गई है। आंध्र प्रदेश में राज्य भर के चिड़ियाघर बंद कर दिए गए हैं। 23 इको-टूरिज्म सेंटर और 23 सिटी पार्क आज से बंद करने का आदेश दिया गया है। जांच करने वाले चिकित्सा विशेषज्ञों ने खुलासा किया कि चिड़ियाघर के आठ शेरों के नमूने एकत्र करके सेलुलर और आणविक जीवविज्ञान केंद्र (सीसीएमबी) को भेजा गया था। प्राथमिक जांच में यह जानवर सार्स-2 वायरस से संक्रमित पाए गए। यह जानवरों में कोविड जैसा ही सार्स कोव-2 के रूप का वायरस माना जाता है। हालांकि इस वायरस से पर्यटक या इंसान को कोई खतरा नहीं होगा। अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में संक्रमित शेर स्वस्थ हैं लेकिन इसके मद्देनजर देश भर में कई चिड़ियाघर बंद कर दिए हैं। आंध्र प्रदेश में भी राज्य भर के चिड़ियाघर बंद कर दिए गए हैं। जानवरों की सुरक्षा को देखते हुए शहर के पार्क और पर्यावरण पर्यटन केंद्र बंद कर दिए गए हैं। विशाखापत्तनम और तिरुपति में भी चिड़ियाघर और पार्क कोरोना के कारण बंद हो गए हैं। अधिकारियों ने 23 इको-टूरिज्म सेंटर और 23 सिटी पार्क आज से बंद करने का आदेश दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/नागराज/सुनीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in