6698-new-corona-infected-in-northeast-3516-healthy
6698-new-corona-infected-in-northeast-3516-healthy

पूर्वोत्तर में 6698 नए कोरोना संक्रमित, 3516 हुए स्वस्थ

-पूर्वोत्तर में 78 मरीजों की मौत गुवाहाटी, 06 मई (हि.स.)। पूर्वोत्तरके सभी राज्यों में कोरोना का संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहा है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में संक्रमण के मामले में असम पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 6 हजार 698 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 4 लाख, 10 हजार, 748 हो गई है। इनमें 3 लाख, 61 हजार, 819 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 3 हजार 516 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 44 हजार, 046 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 856 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 78 नये मरीज की मौत हुई है। असम में 4 हजार, 826 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख, 72 हजार, 751 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख, 40 हजार, 004 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। असम में पिछले 24 घंटों के दौरान 2 हजार 916 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 29 हजार, 915 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 485 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 55 मरीजों की मौत हुई है। त्रिपुरा में 240 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 36 हजार, 231 हो गई है। इनमें 33 हजार 871 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 59 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1 हजार 940 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। त्रिपुरा में अब तक 397 मरीजों की मौत हो चुकी है। मणिपुर में 397 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33 हजार, 353 है जबकि 30 हजार, 262 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 121 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 2 हजार 657 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 434 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 10 मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में भी 220 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 19 हजार, 413 है जबकि 17 हजार, 577 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 138 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार 777 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 59 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 269 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 18 हजार, 283 हो गई है जबकि 15 हजार, 957 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 147 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 2 हजार 135 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 191 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 06 मरीजों की मौत हुई है। नगालैंड में 287 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 15 हजार, 004 है। राज्य में कुल 12 हजार, 390 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 33 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2 हजार 038 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 118 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 03 मरीजों की मौत हुई है। सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 221 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 8 हजार, 919 हो गई है। इनमें से 6 हजार, 515 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 89 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 2 हजार 050 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 155 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 04 मरीज की मौत हुई है। मिजोरम में इस बीच 238 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 794 हो गई है। इनमें से 5 हजार, 243 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 75 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि 1 हजार 534 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 17 है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद / प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in