6215-new-cases-of-corona-infection-in-odisha
6215-new-cases-of-corona-infection-in-odisha

ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 6215 नये मामले

भुवनेश्वर, 23 अप्रैल (हि.स.)। ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमित 6215 नये मामले सामने आये हैं। राज्य के सूचना एवं जन संपर्क विभाग ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ राज्य में संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 3,88,479 हो गई है। राज्य में अब तक 3,51,386 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 35,075 है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मुताबिक संक्रमित पाये गये लोग कुल 30 जिलों से हैं। इनमें सर्वाधिक 950 मामले खोर्धा जिले में पाए गए हैं। अनुगुल जिले से 173, बालेश्वर जिले से 79, बरगढ़ जिले से 268, भद्रक जिले से 86, बलांगीर जिले से 211, कटक जिले से 383, देवगड़ जिले से 33, ढेंकानाल जिले से 16, गजपति जिले से 47, गंजाम जिले से 67, जगतसिंहपुर जिले से 62, जाजपुर जिले 85, झारसुगुडा जिले से 261, कलाहांडी जिले से 682, कंधमाल जिले से 34, केन्द्रपाडा जिले से 41, केन्दुझर जिले से 157, कोरापुट जिले से 58, मालकानगिरि जिले से 21, मयुरभंज जिले से 115, नवरंगपुर जिले से 257, नयागढ़ जिले से 82, नूआपडा जिले से 446, पुरी जिले से 306, रायगड़ा जिले से 70, संबलपुर जिले से 263, सोनपुर से 65 और सुंदरगढ़ जिले से 684 नये मामले सामने आये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ समन्वय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in