617-new-corona-infected-found-in-northeast
617-new-corona-infected-found-in-northeast

पूर्वोत्तर में 617 नए कोरोना संक्रमित मिले

-असम में 03 और मरीजों की मौत गुवाहाटी, 15 अप्रैल (हि.स.)। पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। असम के साथ ही मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भी संक्रमण की रफ्तार पहले से अधिक हो गयी है। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में असम संक्रमण के मामलों में पहले नंबर पर हैं, जबकि दूसरे स्थान पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 617 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस दौरान असम में 03 मरीजों की मौत हो गई। पूर्वोत्तर के राज्यों में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 40 हजार, 248 हो गई है। इनमें 3 लाख, 31 हजार, 681 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 244 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 4 हजार, 576 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 337 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें पिछले 24 घंटे के दौरान असम में मृत 03 नये लोग भी शामिल हैं। असम में फिर से 385 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख,21 हजार, 868 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,16 हजार, 199 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 106 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में 3 हजार, 200 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक 1 हजार, 122 मरीजों की मौत हो चुकी है। त्रिपुरा में 24 घंटों के दौरान 39 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33 हजार, 841 हो गई है। इनमें 33 हजार 112 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 22 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 315 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 391 मरीजों की मौत हो चुकी है। मणिपुर में 21 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार, 561 है जबकि 29 हजार, 052 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 06 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा 133 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरना से मणिपुर में अब तक 376 मरीजों की मौत हो चुकी है। अरुणाचल प्रदेश में भी 10 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16 हजार, 912 हो गई है जबकि 16 हजार, 792 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 64 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में कोरोना से अब तक 56 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में पिछले 24 घंटों के दौरान 98 कोरोना संक्रमित नये मरीज मिले हैं। इनके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14 हजार, 485 हो गई है जबकि 13 हजार, 971 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 05 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 363 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 151 मरीजों की मौत हो चुकी है। नगालैंड में इस दौरान 13 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 440 है। राज्य में कुल 12 हजार, 097 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 102 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 83 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 93 मरीजों की मौत हो चुकी है। सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 21 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 456 हो गई है। इनमें से 5 हजार, 988 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि, 215 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 136 मरीजों की मौत हो चुकी है। मिजोरम में इस बीच 30 नये मरीजों की शिनाख्त हुई। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4 हजार, 685 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 470 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। जबकि 203 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद / प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in