5909-newly-infected-of-corona-in-northeast-7585-recovered
5909-newly-infected-of-corona-in-northeast-7585-recovered

पूर्वोत्तर में कोरोना के 5,909 नये संक्रमित, 7,585 हुए स्वस्थ

-60 मरीजों की मौत गुवाहाटी, 20 जून (हि.स.)। पूर्वोत्तर में प्रतिदिन संक्रमण की रफ्तार एक समान स्तर पर बनी हुई है। हालांकि, मृतकों की संख्या में धीरे-धीरे कमी हो रही है। अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में सबसे अधिक संक्रमित मरीज असम में सामने आ रहे हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों में पिछले 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या पांच हजार, 909 है। इनके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या सात लाख, 44 हजार, 16 हो गई है। इनमें छह लाख, 67 हजार, 153 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में कुल सात हजार, 585 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 63 हजार, 929 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक सात हजार, 628 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 60 मरीजों की मौत हुई है। पूर्वोत्तर के सबसे बड़े राज्य असम में तीन हजार, 571 कोरोना संक्रमित नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या चार लाख, 80 हजार, 730 पहुंच गई है, जबकि चार लाख, 41 हजार, 184 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान पांच हजार, 141 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 34 हजार, 21 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक चार हजार, 178 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 40 मरीजों की मौत हुई है। मणिपुर में 592 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 63 हजार, 538 है जबकि 52 हजार, 961 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 294 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा नौ हजार, 538 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 39 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान छह मरीजों की मौत हुई है। त्रिपुरा में 443 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 61 हजार, 779 हो गई है। इनमें 56 हजार 364 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 595 मरीज स्वस्थ हुए हैं। चार हजार, 753 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 639 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान पांच मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 514 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 44 हजार, 896 हो गई है जबकि 39 हजार, 377 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 585 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल चार हजार, 743 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 776 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान पांच मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में भी 231 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 32 हजार, 923 है जबकि 30 हजार, 163 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 229 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल दो हजार, 601 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 159 मरीजों की मौत हुई है। नगालैंड में 94 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 24 हजार, 191 है। राज्य में कुल 21 हजार, 58 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 171 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, एक हजार, 979 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 468 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीजों की मौत हुई है। सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 151 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 19 हजार, 209 हो गई है। इनमें से 15 हजार, 917 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 299 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, दो हजार, 751 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 291 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक मरीज की मौत हुई है। मिजोरम में इस बीच 313 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 16 हजार, 750 हो गई है। इनमें से 13 हजार, 129 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 271 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि तीन हजार, 543 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 78 है। पिछले 24 घंटे के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद / प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in