558-new-corona-infected-found-in-northeast
558-new-corona-infected-found-in-northeast

पूर्वोत्तर में 558 नए कोरोना संक्रमित मिले

-असम में 2 मरीजों की मौत गुवाहाटी, 11 अप्रैल (हि.स.)। पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेज हो गयी है। सबसे अधिक मरीज असम में पाये जा रहे हैं। त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में भी संक्रमण की रफ्तार तेज है। यही कारण है कि पूर्वोत्तर में एक दिन में संक्रमितों की संख्या 500 के आंकड़े को पार कर गयी है। पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 558 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस दौरान असम में तीन मरीजों की मौत भी हो गई। इस समय इन राज्यों में संक्रमितों की कुल संख्या 3 लाख, 37 हजार, 584 हो गई है। इनमें 3 लाख, 31 हजार, 110 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 90 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 2 हजार, 505 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 2 हजार, 345 मरीजों की मौत हो चुकी है। असम में सर्वाधिक 405 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। यह संख्या एक दिन में पहले से दोगुना है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 2 लाख,19 हजार, 958 पहुंच गई है, जबकि 2 लाख,15 हजार, 907 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 79 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 1 हजार, 587 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक कोरोना से 1 हजार, 117 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान 02 मरीजों की मौत हुई। त्रिपुरा में 24 घंटों के दौरान 41 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33 हजार, 682 हो गई है। इनमें 33 हजार 081 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है तथा एक मरीज की मौत हुई है। कुल 188 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 390 मरीजों की मौत हो चुकी है। मणिपुर में 11 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 29 हजार, 486 हो गई है जबकि 29 हजार, 010 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है । कुल 101 मरीजों का मणिपुर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरना से प्रदेश में अब तक 375 मरीजों की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में भी 03 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16 हजार, 878 है जबकि 16 हजार, 790 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुआ है। कुल 32 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 56 मरीजों की मौत हुई है। मेघालय में 39 कोरोना संक्रमित नये मरीज पाये गए हैं। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 14 हजार, 246 हो गई है जबकि 13 हजार, 893 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 04 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 202 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से 151 मरीजों की मौत हो चुकी है। नगालैंड में 12 नये मरीजों की शिनाख्त के साथ प्रदेश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 हजार, 400 है। राज्य में कुल 11 हजार, 990 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 157 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 91 मरीजों की मौत हो चुकी है। सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान 22 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 6 हजार, 351 हो गई है। इनमें से 5 हजार, 982 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 02 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 123 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 136 मरीजों की मौत हो चुकी है। मिजोरम में इस बीच 25 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है और राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4 हजार, 583 हो गई है। इनमें से 4 हजार, 457 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 115 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 11 है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/ प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in