4 साल की शरारती बेटी पर मां को आया ऐसा गुस्सा कि उसका सिर दीवार से दे पटका
4 साल की शरारती बेटी पर मां को आया ऐसा गुस्सा कि उसका सिर दीवार से दे पटका

4 साल की शरारती बेटी पर मां को आया ऐसा गुस्सा कि उसका सिर दीवार से दे पटका

बच्चों की शरारतें परिवार की खुशियां होती हैं। घर में धमाचौकड़ी करते बच्चों से ही चहल-पहल होती है, लेकिन यहां एक मां को अपनी बेटी की शरारत बिलकुल पसंद नहीं थी। जब उससे बच्ची की शरारत सहन नहीं हुई, तो उसने अपने हाथ खून से रंग लिए। 4 साल की मासूम बेटी की हत्या का यह चौंकाने वाला मामला पुणे के पिंपरी चिंचवाड का है। हत्यारिन मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस को मां के बयानों पर शक है। घटना 27 जुलाई की है। मां ने बेटी का सिर दीवार से पटका। जब बच्ची दर्द से चीखी, तो उसका गला दबा दिया। मासूम बेटी की हत्या के बाद आरोपी महिला ने अपने पति को बताया कि वो शरारती थी, इसलिए सबक सिखा दिया। यह घटना जब मीडिया में आई, तो लोग शॉक्ड रह गए। आगे पढ़िए…हरियाणा का खूनी बाप.. करनाल, हरियाणा. मां-बाप के झगड़े में बेवजह अपनी जान गंवानी वाली 8 साल की बच्ची की जब रविवार को अर्थी उठी, तो पूरा गांव रो पड़ा। यह प्यारी बच्ची आस-पड़ोस सबकी चहेती थी। बता दें कि उसकी हत्या किसी और ने नहीं, उसके ही पिता ने चाकू से गर्दन काटकर कर दी थी। बच्ची मां से झगड़ते देखकर पिता से दूर रहने लगी थी। आरोपी को यह बर्दाश्त नहीं होता था। उसने नशे की हालत में अपनी बेटी को मार दिया। इसके बाद लाश के पास बैठकर वीडियो बनाया। जब लोगों ने यह देखा, तो वो धमकी देने लगा था कि जिसको जो बिगाड़ना है..बिगाड़ ले। घटना शनिवार शाम को उचानी गांव में हुई थी। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है। 35 वर्षीय आरोपी रोहित उर्फ छत्रपाल गांव में चाऊमीन और बर्गर का ठेला लगाता है। पत्नी मजदूरी करती है। पढ़िये दिल दहलाने वाली कहानी… रविवार को नव्या का अंतिम संस्कार किया गया। अपनी बेटी की अर्थी जाते देखकर मां का कलेजा फट पड़ा। वो बार-बार यही दुहराती रही कि बेटी ने क्या बिगाड़ा था? मां पूनम के मुताबिक, पिता से बच्ची डरती थी..लेकिन उसने बच्ची को मारकर यह साबित कर दिया कि वो कितना बुरा आदमी है। घटना के बाद ऐसे बैठा रहा हत्यारा पिता… अपनी बेटी को मारने के बाद हत्यारा पिता रोहित घर की सीढ़ियों पर आराम से बैठा रहा। मानों उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। वो लोगों से कहता रहा कि उसने अपनी बेटी को मार दिया। जिसे जो करना है..कर ले। पुलिस के अनुसार, रोहित और उसकी पत्नी पूनम के बीच अकसर झगड़ा होता था। नव्या के दिमाग पर इसका गहरा असर पड़ा था। वो पिता से कटी-कटी से रहने लगी थी। पिता यह बर्दाश्त नहीं कर सका। सदर थाना प्रभारी ललित कुमार के मुताबिक, बच्ची की मां दूसरों के घरों में झाड़ृ-पोछा का काम करती है। घटना के समय भी वो काम पर गई थी। कपल का एक बेटा भी। वो अपने मामा के घर गया हुआ था। मां को अफसोस है कि अगर वो बेटी को अपने साथ ले जाती, तो वो मरती नहीं। पूनम अकसर बेटी को अपने साथ ले जाती थी। आरोपी ने बेटी की गर्दन पर चाकू से कई वार किए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने बेटी के कत्ल में रेहड़ी पर काम आने वाले चाकू का इस्तेमाल किया। आरोपी का भाई अशोक अलग मकान में रहता है। आरोपी की मां और पिता अशोक के साथ रहते हैं। इसी बिस्तर पर अपने खिलौनों के साथ खेल रही थी नव्या..जब हत्यारा पिता उसे अपने साथ छत पर ले गया था।-newsindialive.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in