39international-sports-day-for-development-and-peace-202139-organized
39international-sports-day-for-development-and-peace-202139-organized

‘विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस, 2021’ का हुआ आयोजन

नई दिल्ली, 06 अप्रैल (हि.स.)। विकास और शांति हेतु अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर लोक सभा सचिवालय के संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान(प्राइड) ने एक दिवसीय वर्चुअल पैनल चर्चा का आयोजन किया। खेल जगत की प्रमुख हस्तियां टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, टेबल टेनिस खिलाड़ी सौम्यजीत घोष और तीरंदाज अभिषेक वर्मा ने ‘खेलों के माध्यम से सामाजिक एकता, शांति स्थापना और सामाजिक आर्थिक विकास’ विषय पर आयोजित चर्चा में भाग लिया। पूर्व हॉकी कप्तान और वर्तमान में हरियाणा सरकार में खेल मंत्री संदीप सिंह, एशियाई मैरॉथन चैंपियन डॉ सुनीता गोदारा और टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल अचंता ने ‘खेल: स्वास्थ्य संवर्द्धन एवं रोग निवारण’ विषय पर आयोजित चर्चा में भाग लिया। पैरा एथलीट अरुणिमा सिन्हा, ओपन वॉटर स्विमर भक्ति शर्मा, पहलवान बबीता फोगाट, स्क्वैश खिलाड़ी जोश्ना चिनप्पा और पूर्व हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी ने ‘खेलों के माध्यम से महिला-पुरुष समानता को बढ़ावा देना‘ विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में भाग लिया। इस कार्यक्रम में सांसद, विधान सभाओं के सदस्य और अन्य विशिष्टिजन ऑनलाइन शामिल हुए। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in