305-people-recovered-from-corona-in-jharkhand-135-new-cases
305-people-recovered-from-corona-in-jharkhand-135-new-cases

झारखंड में कोरोना से 305 लोग हुए स्वस्थ, 135 नए केस

रांची, 20 जून (हि.स.)। झारखंड में कोरोना के नए मरीजों के मिलने पर ब्रेक लगने लगा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 305 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि इस दौरान सिर्फ 135 नए मरीज मिले हैं। हालांकि राज्य में कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में हजारीबाग और जामताड़ा से एक-एक मरीज शामिल हैं। झारखंड स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 10, बोकारो से छह, चतरा से नौ, देवघर से पांच, धनबाद से पांच,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 28 और गढ़वा से छह नए मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में गिरिडीह से सात, गुमला से नौ,हजारीबाग से 15,जामताड़ा से चार, खूंटी से एक और कोडरमा से छह नए मरीजों की पहचान हुई है। उधर, लातेहार से चार, लोहरदगा से दो , पलामू से एक, रामगढ़ से दो, साहेबगंज से चार, सरायकेला से एक, सिमडेगा से सात और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से तीन मरीज मिले हैं। इन नए मरीजों को मिलाकर राज्य में कोरोना के कुल तीन लाख,44 हजार, 405 मरीज हो गये हैं। राज्य में कुल 93 लाख, 42 हजार, 064 लोगों के सैंपल की जांच की गई है। इनमें से एक हजार, 639 सक्रिय मरीज हैं। वैसे 3 लाख, 37 हजार, 667मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक राज्य में 5 हजार, 099मरीजों की मौत हुई है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.04 प्रतिशत है। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10 नए केस मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 366 है। 50 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक कुल 85 हजार, 052 सक्रिय मरीज आए हैं, जिनमें 83 हजार, 098 मरीज अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में जिले में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास / प्रभात ओझा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in