2246-crore-doses-of-the-vaccine-made-available-by-the-central-government-to-the-states-and-union-territories
2246-crore-doses-of-the-vaccine-made-available-by-the-central-government-to-the-states-and-union-territories

केन्द्र सरकार ने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को टीके की 22.46 करोड़ खुराक कराई उपलब्ध

- राज्यों के पास अब भी टीके की 1.84 करोड़ खुराक है उपलब्ध नई दिल्ली, 28 मई(हि.स.)। देश में कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत भारत सरकार ने अब तक राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 22.46 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार तक राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों को निशुल्क टीके की कुल 22,46,08,010 उपलब्ध कराई गई है। इसमें से कुल खपत (अपव्यय सहित) 20,48,04,853 खुराक है। राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.84 करोड़ से ज्यादा (1,84,92,677) खुराक उपलब्ध हैं, जिन्हें दिया जाना बाकी है। इसके अलावा 3 लाख (3,20,380) खुराक प्रक्रियारत हैं और अगले तीन दिनों के भीतर राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों को दे दी जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in