20 किलो सोने से सज रहा कामाख्या मंदिर
20 किलो सोने से सज रहा कामाख्या मंदिर

20 किलो सोने से सज रहा कामाख्या मंदिर

- दिवाली के पहले जगमग होगा मां का मंदिर गुवाहाटी, 05 नबम्वर (हि.स.)। असम में गुवाहाटी के नीलाचल पहाड़ पर स्थित शक्तिपीठ कामाख्या धाम को सभी शक्तिपीठों में सर्वोत्तम कहा जाता है। मंदिर की महिमा को देखते हुए मुख्य गुंबद को 20 किलो सोने से सजाया जा रहा है। दिवाली के पूर्व कामाख्या धाम का मुख्य गुंबद जगमग होगा। मुख्य मंदिर के गुंबद को सोने से मढ़ा जा रहा है, जिसका काम अब तेजी से चल रहा है। दिवाली के पूर्व काम पूरा किया जाएगा। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा रिलायंस कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कामाख्या मंदिर के गुंबद को सजाने के लिए 20 किलो सोना प्रदान किया है। करीब तीन महीने पहले ही मुकेश अंबानी ने कामाख्या देवालय प्रबंधन समिति से संपर्क किया था। इसके बाद ही उन्होंने यह सोना कड़ी सुरक्षा के साथ मुंबई से शक्तिपीठ कामाख्या मंदिर भेजा था। दुर्गा पूजा के पूर्व रिलायंस इंडस्ट्री ने मंदिर को सजाने का काम शुरू कर दिया है। जिसके कारण अब मंदिर की सुरक्षा को पुरी की तुलना में बेहद कड़ी की गयी है। कामाख्या मंदिर के मुख्य गुबंद को सोने से सजाने के बाद एक नए रूप में मंदिर का स्वरूप जगमगा उठेगा, जिसका इंतजार अब सभी श्रद्धालुओं को है। हिन्दुस्थान समाचार /देबोजानी/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in