देश
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 199 नए मामले दर्ज
अमरावती, 09 जनवरी (हि.स.)। आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 50,445 कोरोना परीक्षण किए गए जबकि 199 नए मामले दर्ज किए गए और एक कोरोना पीड़ित की जान चली गई। इससे राज्य में अब तक दर्ज कुल कोरोना मामलों की संख्या 8,84,689 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने आज शाम एक बुलेटिन जारी किया। इसमें राज्य में कोविड के अब तक 7,128 लोग मारे गए हैं। पिछले 24 घंटों में 423 पीड़ित पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और विभिन्न हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किए गए। राज्य में स्वास्थ्य सुधार के बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 8,74,954 हो गई है। वर्तमान में राज्य में 2,607 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के ने कहा कि राज्य में अब तक 1,22,74,647 कोरोना नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/ नागराज/ रामानुज-hindusthansamachar.in