1800-kg-hemp-recovered-in-mumbai-2-arrested
1800-kg-hemp-recovered-in-mumbai-2-arrested

मुंबई में 1800 किलोग्राम गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार

मुंबई, 13 फरवरी (हि.स.)। मुंबई पुलिस ने विक्रोली इलाके में 1800 किलोग्राम गांजे सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद गांजे की कीमत साढ़े तीन करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में दो फरार आरोपितों की तलाश जारी है। मुंबई पुलिस के सह-आयुक्त मिलिंद भारंबे ने बताया कि गोपनीय जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस की नशा-विरोधी शाखा की टीम ने शनिवार को विक्रोली में एक टेंपो की तलाशी ली। टेंपो में नारियल के बीच में ही गांजा छिपाकर रखा गया था। इस मामले में टेंपो चालक आकाश यादव (35) और दिनेश कुमार उर्फ सोनू (40) को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में ओडिशा की लक्ष्मी प्रधान व ठाणे के संदीप सातपुते फरार हो गया है। इन दोनों की तलाश जारी है। मिलिंद भारंबे ने बताया कि अब तक की पूछताछ में पता चला है कि यह गिरोह मुंबई में उड़ीसा से 5 टन गांजा लाकर सप्लाई करता था। लक्ष्मी प्रधान इस गिरोह की मुख्य सरगना लक्ष्मी प्रधान बताई जा रही है। मुंबई पुलिस ओडिशा पुलिस की मदद से लक्ष्मी प्रधान की भी तलाश कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in